पढ़ाई में कोई शार्ट कट रास्ता नहीं होता। ऐसे में प्रारंभिक स्तर से परिश्रम करने की जरूरत है। प्रारंभिक ज्ञान न होने की स्थिति में आगे के पाठ्यक्रमों को समझना मुश्किल होता है। वहीं दूसरी ओर गणित का नाम सुनते ही कुछ छात्रों की धड़कन बढ़ जाती है। जबकि गणित से अच्छा व सरल कोई विषय है ही नहीं। गणित एक ऐसा विषय है जिसमें शत-प्रतिशत अंक लाया जा सकता है। गणित व साइंस पढ़ने वालों छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना आसान होता है। बस फामरूला समझने भर की देर है। एक बार दिमाग में फामरूला फिट तो नंबर हिट होना तय है। गणित का फामरूला याद नहीं किया जा सकता बल्कि इसके स्थान पर सवालों का अभ्यास कर दिमाग में बैठाया जा सकता है। इससे बड़े से बड़े सवाल चुटकी में हल किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं काफी नजदीक है। ऐसे में अब विद्यार्थी मॉडल पेपर हल करने जुट जाएंगे। गत पांच वषों का पेपर कम से कम दस बार हल करें। इसके माध्यम से अपनी कमियों को तलाश कर तराशने का काम करें। उदय प्रताप इंटर कालेज के गणित के प्रवक्ता सारनाथ सिंह के अनुसार यूपी बोर्ड के इंटर की गणित के पेपर में अच्छे अंक हासिल करने के कुछ टिप्स इस प्रकार है-


  1.  गणित के पेपर की तैयारी के लिए सर्वप्रथम टाइम-टेबल का हिसाब-किताब रखें दुरुस्त।
  2.  किताबों में दिए गए उदाहरणों से अभ्यास करते रहे।
  3.  कोई भी सवाल कठिन नहीं होता, जो सवाल हमें समझ में नहीं आता उसे हम कठिन मान लेते हैं।
  4.  ऐसे में सरल सवालों से कठिन की ओर बढ़ने का प्रयास करें ताकि पढ़ाई के प्रति मनोबल बढ़ सके।
  5.  कठिन लग रहे सवालों को छोड़े नहीं। मित्रों या अध्यापकों के माध्यम से समझने का करें प्रयास।
  6.  गणित में एक चैप्टर का दूसरे से जुड़ाव रहता है। ऐसे में सभी चैप्टरों को समझना जरूरी है।
  7.  वर्तमान में छात्रों के सामने तमाम विकल्प है। सवालों को समझने के लिए तकनीकी का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  8.  प्रतिदिन कुछ न कुछ सवालों को हल करते रहें।
  9.  गणित के फार्मूले को याद नहीं किया जा सकता। अभ्यास के माध्यम से इसे हल किया जा सकता है।

कैसे-कैसे होंगे प्रश्न
  •  कक्षा 12 में गणित पेपर में कुल नौ प्रश्न पूछे जाएंगे।
  •  प्रश्न संख्या एक में एक-एक अंकों के पांच सवाल होंगे।
  •  प्रश्न संख्या दो में बहुविकल्पीय एक-एक अंक के पांच सवाल।
  •  प्रश्न संख्या तीन में दो-दो अंकों के चार सवाल होंगे।
  •  प्रश्न संख्या चार में लघुउत्तरीय दो-दो अंकों के चार सवाल।
  •  प्रश्न संख्या पांच में लघुउत्तरीय पांच-पांच अंकों के छह सवाल होंगे। इसमें से कोई पांच होगा करना।
  •  प्रश्न संख्या छह में पांच-पांच अंक के छह सवाल होंगे। इसमें से पांच करने होंगे।
  •  प्रश्न संख्या सात में आठ अंकों के दो सवालों में से एक करना होगा।
  •  प्रश्न आठ में भी आठ अंकों के दो सवालों में से एक होगा अनिवार्य।
  •  प्रश्न संख्या नौ में भी आठ अंकों के दो सवालों में से एक होगा अनिवार्य।


किस-किस पाठ से पूछे जाएंगे सवाल

 कैलकुलस, सदिश, आव्यूह, सारणिक, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन, रैखिक प्रोग्रैमिंग, प्रायिकता, संबंध फलन ।


गुरुमंत्र


  1. तनाव से रहें दूर, आत्मविश्वास बनाए रखें।
  2. परीक्षा में यदि कोई सवाल कठिन लगे तो समय बर्बाद न करें।
  3. परीक्षा में भी जो सवाल सरल लगे उसे पहले करें हल।
  4. सवालों को अच्छी तरह समझने के बाद ही करें हल।
  5. एनसीईआरटी के पुस्तकों से ही सवाल पूछे जाएंगे। ऐसे में एनसीईआरटी के पुस्तकों से ही करें अभ्यास।
  6. सवालों को हल करते समय बनाए रखें एकाग्रता।
  7. अपने स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान। देर रात तक पढ़ना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।
  8. टाइम मैनेजमेंट का विशेष रखें ध्यान।
  9. खुद को रखें शांत, लें भरपूर नींद।