अंग्रेजी का ज्ञान बेहद जरूरी है। हालांकि हिंदी माध्यम के ज्यादातर विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय कठिन लगते हैं जबकि अंग्रेजी सरल भाषा है। वहीं अंग्रेजी एक ऐसा विषय में जिसमें आसानी से अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। बस आपको ईमानदारी से सतत प्रयास करते रहना होगा। गायन, नृत्य चित्रकला, ललित कलाओं की भांति अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने के लिए निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। अच्छे अंक लाने के लिए इंग्लिश ग्रामर पकड़ बनाना होगा। सनातन धर्म इंटर कालेज के अंग्रेजी के प्रवक्ता मनोज कुमार के अनुसार यूपी बोर्ड के इंटर इंग्लिश के पेपर में अच्छे अंक हासिल करने के कुछ टिप्स इस प्रकार हैं।
गुरुमंत्र
- अंग्रेजी के दोनों खंडों के प्रश्नों को पढ़ना जरूरी। वहीं टाइम मैनेजमेंट का भी रखना होगा ध्यान।
- परीक्षा काफी करीब है। ऐसे में निरंतर अभ्यास करें।
- पाठयक्रमों की पूरी समझ, ज्ञान व अंकों के विभाजन के आधार पर करें अध्ययन। -
- रटने के स्थान पर निर्धारित तीन घंटे के भीतर मॉडल पेपर हल करने का प्रयास करें।
- गद्य, पद्य का गंभीरता से अध्ययन करने की आवश्यकता है।
- अंग्रेजी में भी लेखक, कवि का नाम व उसके चरित्र का विशेष महत्व होता है। लेखकों व कवि के नाम को याद करने के लिए चार्ट बनाएं।
- अब विस्तृत उत्तरीय प्रश्न सिर्फ ड्रामा में है। अत: उसके ड्रामा के चरित्रों को भी समझना होगा।
- ग्रामर, व अनुवाद पर विशेष ध्यान दें।
- अंग्रेजी में अब लेटर या प्रार्थना पत्र को हटा दिया गया है।
- तत्कालिक विषयों व कामन टॉपिक पर लेख भी तैयार करें। लेख लिखते समय कोटेशन जरूर लिखें।
गुरुमंत्र
- अंग्रेजी का पेपर लंबा होता है। ऐसे में परीक्षा देते समय टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है।
- अनावश्यक प्रश्नों के उत्तर को विस्तार न दें। जितना पूछा जाए। उसी का उत्तर देने का प्रयास करें।
- ओवर राइटिंग व दोहराव से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दोहराव से नंबर अच्छे नहीं मिलते हैं।
- अंग्रेजी में मैथ-साइंस की भांति फार्मूला नहीं, ईमानदारी से करें अध्ययन
- हड़बड़ी में न करें गड़बड़ी, परीक्षा में पहले प्रश्नपत्रों को अच्छी तरह पढ़ें, फिर दें उत्तर
0 Comments