बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिये लोग तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पास होने के लिये गलत तरीकों को अपनाते हैं और फिर फेल हो जाते हैं। फेल होने के बाद उनके पास फिर से पढ़ने के अलावा कोई आप्सन नहीं होता है। लेकिन यदि आप परीक्षा दे रहे हैं और आपको बस दो चार प्रश्नों का उत्तर ही सही आ रहा है तो आप क्या करें?
यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका हल बहुत से बच्चों के पास नहीं होता है और जिनके पास इस प्रश्न का उत्तर नहीं है वे छात्र फेल हो जाते हैं या उनके नंबर कम आते हैं। ऐसे में आज हम इसी प्रश्न का उत्तर आप लोगों को बताने वाले हैं जिसको ध्यान में रखकर फेल होने की दशा में भी आप पास हो सकते है या और कुछ प्रश्नों के उत्तर नहीं आ रहे हैं तो उसे भी हल कर सकते हैं।



1. जितने प्रश्नों का उत्तर आ रहा है उसे अच्छे से लिखने का प्रयास करिये।
2. उन प्रश्नों को सबसे पहले हल कीजिए जिनका उत्तर आपको पता है, जिन्हें आप अच्छे से हल कर सकते हैं।
3. जो प्रश्न आपको आ रहे हैं उनको हल करने के लिये अपना पूरा ध्यान केंद्रीत रखिए और अपना बेस्ट देने का प्रयास किजिए।
4. अब कुछ ऐसे प्रश्न होेंगे जिनका थोड़ा बहुत उत्तर आपको पता होगा लेकिन पूरा नहीं आ रहा होगा। अब इन्हीं प्रश्नों को हल कीजिए और प्रयास कीजिए की जितना संभव है उतना उत्तर आप लिख सकें।
5. ऐसा करने से आप करीब 70 फीसदी प्रश्नों को हल कर देंगे।
6. अब आपके पास कुछ ऐसे प्रश्न बचे होंगे जिनका उत्तर आपको पता ही नहीं होगा।
7. अब आपके पास समय भी बचा है तो ऐसे में उन प्रश्नों के मिलते जुलते उत्तर लिखने का प्रयास किजिए।
8. ध्यान दीजिए किसी भी प्रश्न को छोड़ना नहीं हैं, सभी प्रश्नों को हल करके ही आना है।
9. आप ध्यान दिये होंगे कि प्रश्न पत्र पर उपर ही लिखा होता है कि सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
10. जब सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है तो आप प्रश्न छोड़कर क्यों आ रहे हैं?

ध्यान दीजिए
1. निगेटिव मार्किंग नहीं है।
2. लिखने पर उत्तर मिलना तय है।
3. बचे समय का उपयोग करने में क्या हर्ज है?
4. जब आप लिखकर आयेंगे तो नंबर भी मिलेगा।
5. पूरे अंक नहीं मिल सकते तो कुछ न कुछ जरूर मिलेगा।
6. कॉपी चेक करने वाले शिक्षक को भी लगेगा कि छात्र ने मेहनत किया है।
7. विश्वास मानिये आपको अच्छे अंक मिलेंगे।