UP board 2020 : व्याकरण में पकड़ से अच्छे अंक, हिंदी को हल्के में न लें हाईस्कूल के विद्यार्थी
हिंदी हमारी मातृ भाषा है। ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थी हिंदी को हल्के में लेते है। हिंदी पेपर की तैयारी कम करते हैं। हिंदी या कोई अन्य विषय सभी पेपर का समान महत्व होता है। सभी पेपर के समान अंक होते है। वहीं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के छात्रों को हिंदी विषय में उत्तीर्ण होना छात्रों के लिए आवश्यक है। हिंदी विषय का एक पेपर होता है जिसमें हिंदी साहित्य के इतिहास, विधा के साथ गद्य, पद्य,लेखकों का जीवन परिचय, व्याकरण, अनिवार्य संस्कृत तथा खंड काव्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।






हिंदी में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को सभी पाठों का समान रूप से अध्ययन करने की जरूरत है। साथ ही शुद्ध व्याकरण व अच्छे लेखन से ही अच्छे अंक संभव है। ऐसे में व्याकरण पर पकड़ बनाया बेहद जरूरी है। इसके अलावा राइटिंग पर ध्यान दें। इसके लिए लिखने का अभ्यास करें। हिंदी में कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें 70 अंकों की लिखित तथा विद्यालय स्तर पर 30 अंक की आंतरिक परीक्षा शामिल है। राजकीय क्वींस इंटरमीडिएट के हिंदी प्रवक्ता डा. गंगाधर राय के अनुसार यूपी बोर्ड के दसवीं ङ्क्षहदी में अच्छे अंक हासिल करने के कुछ टिप्स इस प्रकार है।


  1. किताब के आरंभ में दिए गए हिंदी साहित्य के विकास और विधाएं को अच्छे से पढ़ें। इससे अनेक छोटे प्रश्नों के उत्तर मिलेंगें, जो अंक निर्धारण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।
  2. हिंदी को रटने के स्थान पर समझना आवश्यक हैं। महत्वपूर्ण तिथियों व तथ्यों का अलग से नोट्स बनाकर पढ़े। समयसमय पर उसे पढ़ते रहें।
  3. अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए व्याकरण का अभ्यास आवश्यक है। व्याकरण की जानकारी न होने से परीक्षार्थी एकदो नंबर के प्रश्नों के जवाब गलत होने की संभावना रहती है।
  4. पुस्तक से कुछ संस्कृत श्लोक व दोहे भी करें याद।
  5. विस्तृत उत्तरीय प्रश्न जैसे निबंध तथा खंडकाव्य काफी महत्वपूर्ण है।  अच्छे से करें तैयारी।
  6. अपनी पाठ्य पुस्तक के कवियों व लेखकों के जीवन परिचय को कंठस्थ रखें।
  7. हिंदी के साथ अनिवार्य संस्कृति का भी करें अभ्यास।
  8. गत पांच वर्षों के पुराने प्रश्नपत्रों को दो तीन बार करें हल।

गुरुमंत्र


  • परीक्षा के समय किसी प्रकार का तनाव न लें।
  • एकाग्रचित्त होकर योजनाबद्ध अध्ययन करें।
  • भाषा संबंधित अशुद्धियों को दूर करने का करें प्रयास।
  •  लिखावट पठनीय व सुंदर हो इसका भी दें ध्यान।
  •  अनावश्यक कापी भरने का ख्याल मन से निकाल दें। सटीक दें उत्तर।
  • अलगअलग खंडों के उत्तर एक साथ दें।
  • लगातार देर तक पढऩे से बेहतर 22 घंटे पर विश्राम लेकर पढ़ें।

किस पाठ से कितने अंक

  1. हिंदी विषय में कुल 70 अंकों की परीक्षा होगी।
  2. इतिहास और विभिन्न विधाओं व कृतियों आदि से 11 अंकों के  लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे।
  3. गद्य तथा पद्य से ससंदर्भ 12 अंकों के व्याख्या प्रश्न।
  4. छह अंकों का जीवन परिचय।
  5. आठ अंकों का अनिवार्य संस्कृत से व्याख्या व अन्य प्रश्न।
  6. 24 अंकों का संस्कृत अनुवाद सहित व्याकरण संबंधित प्रश्न।
  7. खंड काव्य व निबंध नौ अंकों का।

किस पाठ से कितने अंक

एक व दो अंकों लघुउत्तरीय प्रश्नों में 1 व 2 अंक के 38 नंबर के प्रश्न होते हैं, तथा निबंध, खंडकाव्य, जीवन परिचय आदि से 32 नंबर के प्रश्न।